जहानाबाद, अगस्त 28 -- Jahanabad News: जहानाबाद। निजामुद्दीनपुर मोहल्ला में चोरों ने एक मकान से मोबाइल फोन और रसोई गैस सिलेंडर की चोरी कर ली।इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है। घटना के संबंध में राजेश कुमार का कहना है कि वे अपने घर में कुछ समय के लिए बाथरूम गए थे। जब वे वापस लौटे और अपनी पत्नी को कॉल करने के लिए मोबाइल तलाशने लगे, तो फोन गायब था और गैस सिलेंडर गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...