Jahanabad News: घर में घुसकर मारपीट और गहनों लूटने की शिकायत, पीएमसीएच रेफर
जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी इलाके में घर में घुसकर मारपीट करने, गहने लूटने और गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता सरिता देवी पति दोहु राम ने नगर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, नामजद आरोपी अपने 5 अन्य अज्ञात साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में रखे गहने लूट लिए और विरोध करने पर परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। इस हिंसक हमले में सरिता देवी, उनके पुत्र सोनू और सागर के हाथ टूट गए। वहीं, उनके पति दोहु राम का सिर फटने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोहु राम की स्थिति को नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के बाद पीड़िता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.