जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बलमु बिगहा गांव में सोमवार की रात दो पक्ष में मारपीट की घटना हुई है। इस घटना के बाद लोघनी देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि गांव के ही पिंटू कुमार और चुन्नू कुमार दोनों भाई शाम के समय घर में घुसकर मारपीट किया एवं दो- दो राउंड हवाई फायरिंग की। घटना के कारण के बारे में बताया जा रहा है कि एक पुरानी मोटरसाइकिल को राकेश कुमार के द्वारा बेची गई थी। जिसके पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट की घटना हुई। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पैसे के लेनदेन में घर में घुसकर पीटा, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...