जहानाबाद, जुलाई 1 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बलराम कॉलोनी स्थित एक घर के पास से मंगलवार की रात एक स्कॉर्पियो की चोरी हो गई। वाहन चुराने वाले अपराधियों ने उनके घर के पास से चारपहिया वाहन ले भागा। इस संबंध में अमित कुमार की पत्नी आरती कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनका स्कॉर्पियो उनके घर के पास खड़ा था। वे लोग रात को सो गए थे। महिला का कहना है कि जब वह सुबह पांच बजे नींद से जागी और घर के बाहर आई तो देखा कि उनकी गाड़ी गायब है। उन्होंने खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। आसपास में लगे सीसीटीवी में वाहन चोरों की करतूत कैद है। तकरीबन तीन बजे भोर में अपराधी उनकी गाड़ी को बैक कर गली के रास्ते ले भागा। इस मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा र...