जहानाबाद, सितम्बर 28 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अरवल के जिला कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पटना के पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार ,तरुण कुमार एवं सतीश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 25 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में शहरी क्षेत्र से 11 एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रखंडों से 15 सदस्यों का चयन किया गया। संघ के सभी सदस्यों का सुरक्षात्मक व्यवसाय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। एवं सभी सदस्यों से ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के मानक के अनुरूप ही व्यवसाय करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी दवा दुकानदारों को कहा गया कि पूरी नियमावली के साथ दवा दुकान का संचालन करें एवं कहीं से दिक्कत या परेशानी हो तो संघ के पदाधिकारी को जानकारी दें ताकि उसे समस्या को संघ के प...