जहानाबाद, जुलाई 6 -- Jahanabad News: चैती पिपर में गोलीबारी की घटना में था शामिल घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के चैती पीपल गांव के समीप शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में नामजद एक अभियुक्त को पुलिस ने मुड़ला बिगहा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले में शामिल अक्षय कुमार को मुड़ला बिगहा गांव से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि युवक शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में नामजद अभियुक्त था जिसे गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। फोटो- 06 जुलाई जेहाना- 18 कैप्शन- घोसी थाना क्षेत्र में बालू को लेकर हुई गोलीबारी व हत्या मामले में गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त म...