जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के गोलकपुर गांव में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवती नेहा कुमारी की मौत हो गई। उसकी मां ने पड़ोस के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया विष सेवन से मौत होने की बात सामने आई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। मृतका स्वर्गीय इंदल यादव की पुत्री थी। बताया जाता है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। उसकी मां वाणावर स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन करने गई हुई थी।

घटना की जानकारी देर रात लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्...