जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। परस विगहा थाना क्षेत्र के खुर्द घोसी गांव में एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर गाली गलौज करने, जाति सूचक शब्द कहने और दंपती व उनकी मां के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया गुरुवार को इसको लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एससी- एसटी थाने पहुंचे। इस संबंध में गांव के युवक अनीश कुमार ने गुरुवार को एससी - एसटी थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष पूनम चौधरी ने आवेदन मिलने की जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार सूचक ने आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम करीब सात बजे वे अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तुरकौल गांव के एक आरोपित आकर गाली गलौज किया। मेरा गर्दन पकड़ लिया और जोर से दबा...