जहानाबाद, अक्टूबर 2 -- Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सामाजिक संस्था 'रक्त सेवा' के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर में कुल 22 लोग रक्तदान के लिए पहुंचे, जिनमें से चिकित्सकीय जांच के बाद 16 लोगों ने रक्तदान किया। तीन नेगेटिव ग्रुप के रक्तदाताओं को रिजर्व रखा गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन ने किया रक्तदान संस्थान का उद्देश्य संस्था के संयोजक ललित शंकर पाठक ने कहा कि महापुरुषों की जयंती पर ऐसा आयोजन समाज सेवा की भावना को मजबूत करता है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, यह केवल मानवीय द...