जहानाबाद, जुलाई 16 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। गया जिले में पदस्थापित पुलिस अंचल निरीक्षक धनंजय कुमार के हृदयाघात से हुए असामयिक निधन की खबर से अरवल जिले में भी शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार सुबह से ही उनके परिचितों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की जाती रही। कलेर, किंजर और मेहंदिया क्षेत्र में दिनभर उनके निधन की चर्चा होती रही। धनंजय कुमार पूर्व में अरवल जिले के परासी, कलेर एवं किंजर थाना में थानाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई उल्लेखनीय कार्रवाई की थी। यह भी पढ़ें- क्राइम मीटिंग से लौट रहे सर्किल इंस्पेक्टर का हार्ट अटैक से निधन स्थानीय लोगों ने बताया कि धनं...