जहानाबाद, अगस्त 23 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा सोनभद्र बंसी सूर्यपुर प्रखंड अंतर्गत खड़ासीन पंचायत में डिग्री कॉलेज के निर्माण हेतु चयनित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने चयनित स्थल की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध भूमि, स्थल तक पहुंच मार्ग, आसपास की आधारभूत सुविधाओं तथा निर्माण कार्य के लिए स्थल की उपयुक्तता का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण की प्रक्रिया उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से स्थल के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए डिग्री कॉलेज के निर्माण से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में उच्च शिक्षा के अवसरों को सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में डिग्री कॉलेज का निर्माण एक महत्वपूर्ण...