जहानाबाद, जुलाई 1 -- Jahanabad News: एसपी ने 15 लाख से अधिक कीमत की मोबाइल फोन उनके धारकों को लौटाया तकनीकी अनुसंधान में बरामद हुए मोबाइल फोन जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत बुधवार को एसपी कोटा किरण कुमार ने 88 लोगों के बीच उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए। लंबे समय से गुम मोबाइल फोन को पाकर उसके धारकों के चेहरे खिल उठे।

मोबाइल फोन की कुल कीमत जिन 88 लोगों के बीच मोबाइल फोन लौटाया गया है उसकी कीमत 15 लाख 12 हजार रुपये आंकी गयी है। लाभार्थियों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं। गृहिणी, मजदूर, किसान व अन्य नागरिक अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर जहानाबाद पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दे रहे थे।

पर्याप्त वस्तुओं की बरामदगी एसपी के कार्यालय कक्ष में वास्तविक धारकों को मोबाइल फोन लौटाने की कार्रवाई...