जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: ग्रामीणों ने बताया कि रामदेव चक गांव निवासी रामजी कुमार सुबह में गांव के खेत बधार में गया था कृर्षि ट्रांसफार्मर से निकली 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से ष्घटना स्थल पर हुई मौत जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सिकरिया थाना क्षेत्र के रामदेवचक गांव में बुधवार की सुबह 40 वर्षीय एक युवक की करंट लगने से जान चली गई। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसर गया। कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति कायम हो गई। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंपा गया।

घटना की जानकारी घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रामदेव चक गांव निवासी रामजी कुमार पिता बुलेटन साव सुबह में गांव के खेत बधार में गया था। जब वह वापस आ रहा था तो बधार में लगे ट्रांसफार्मर से 440 वोल्ट का एक तार पहले से ही टू...