Jahanabad News: खेत में खाद छिड़कने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत
जहानाबाद, अगस्त 7 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मेदनीपुर बड़हिया गांव में विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आने से 60 वर्षीय अम्बिका प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय घटित हुई जब वे अपने धान के खेत में खाद का छिड़काव कर रहे थे। खेत में कार्य करने के दौरान किसी प्रकार से विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार झटका लगा। जिससे आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.