जहानाबाद, अगस्त 18 -- Jahanabad News: अरवल में प्राक्कलन समिति की बैठक: अनुपस्थित और लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिरना तय अनुपस्थित 10 अफसरों पर मुख्य सचिव करेंगे कार्रवाई अरवल, निज संवाददाता। सर्किट हाउस में मंगलवार को बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समिति के संयोजक सह जहानाबाद विधायक राहुल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक आसिफ अहमद, शशि यादव और रणविजय साहू सहित जिले के तमाम प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की मुख्य बातें बैठक में जिले के विकास कार्यों और जन-समस्याओं के समाधान की गहन समीक्षा की गई। ​समीक्षा के दौरान समिति ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। ​ बैठक में किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली मीटर से अधिक राशि वसूली की शिकायतों का त्वरित निवारण करने और खे...