जहानाबाद, जुलाई 2 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के ओझा बीघा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान आपस बच्चों में मारपीट हुई थी। जिसमें विवेक राज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज किया गया। जख्मी के माता चंद्रावती देवी के द्वारा इस मामले में अनुसूचित जाति जनजाति थाना में मारपीट के मामले में आवेदन दिया गया है। इस मामले की अनुसूचित जाति जनजाति थाने के पुलिस टीम के द्वारा जांच किया गया। जांच के बाद सदर थाने में विवेक राज के मारपीट जख्मी करने के मामले में तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। अनुसूचित जाति जनजाति थाना अध्यक्ष बैरिस्टर पासवान ने बताया कि ओझा बिगहा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट हुई थी। जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट में जख्मी विवेक राज के माता चंद्रावती देवी ...