जहानाबाद, सितम्बर 9 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सदर थाने की पुलिस टीम ने कोनिका मुसहरी में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद की है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब कारोबारी देसी शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की, जहां से 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस मामले में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने के ल...