Jahanabad News: कॉलेज में मारपीट मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
जहानाबाद, नवम्बर 18 -- छात्रों ने निष्पक्ष जांच की मांग की Jahanabad News: किंजर, निज संवाददाता। मुंद्रिका सिंह यादव कॉलेज में छात्रों के साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को छात्र, अभिभावक और पुलिस टीम कॉलेज पहुंची। छात्रों ने प्राचार्य से सीसीटीवी फुटेज और छात्रों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों की मांग पर प्राचार्य प्रो. अवधेश प्रसाद ने किंजर थानाध्यक्ष के समक्ष लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस की जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। छात्रों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर वे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की मांग करेंगे। गौरतलब है कि 17 नवंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.