जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- Jahanabad News: किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने पर डीएम ने दिया जोर कृषि टास्क फोर्स की बैठक में उर्वरक, बीज, सिंचाई और कृषि यंत्रीकरण की हुई समीक्षा अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित कृषि योजनाओं की प्रगति, उर्वरकों की उपलब्धता, बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण और सिंचाई सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र किसानों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाएं। उन्होंने उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुचारू रखने तथा किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।...