Jahanabad News: कुर्की-जब्ती के दौरान पुलिस को मिला देसी कट्टा व छह जिंदा कारतूस
जहानाबाद, जुलाई 20 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं छह जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महमदपुर गांव निवासी दिलीप कुमार के विरुद्ध गबन के एक मामले में न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था। आदेश के आलोक में करपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंचे। कार्रवाई के दौरान जब पुलिस घर की तलाशी ले रही थी, तभी एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। अचानक हुई इस बरामदगी से पुलिसकर्मी भी आश्चर्यचकित रह गए। इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.