जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: हुलासगंज। थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात दस बजे बधार में खेत में पानी कर लौट रहे भगवानपुर गांव निवासी तीस वर्षीय किसान अविष्कार कुमार के साथ अज्ञात अपराधियों ने न केवल मार पीट की बल्कि पिस्तौल के बट से मार कर घायल कर दिया तथा मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में पीड़ित किसान ने बताया कि धान रोपाई के लिए खेत में मोटर से पानी किया जा रहा था। काम होने के बाद बधार से घर लौटने के क्रम में बाईक पर सवार तीन युवक आकर पिस्तौल सीने में सटा दिया तथा पहले मोबाइल छीना फिर माथे पर पिस्तौल से मार घायल कर दिया तथा तीनों फरार हो गए। इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हुलास गंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...