जहानाबाद, अगस्त 23 -- Jahanabad News: मैराथन दौड़ में अंतर जिला के धावको ने लिया हिस्सा विधायक ने कहा कि हर हार हमें जीवन में एक नई ऊर्जा देती है और अगले जीत के लिए प्रेरित करती है किंजर, निज संवाददाता। किंजर में रविवार को 3200 मीटर के मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें अंतर जिला के धावको ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैराथन दौड़ कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा ने किया। विधि व्यवस्था को लेकर किंजर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे। दौड़ में कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी गया जी, पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, आरा जिला से शामिल थे। 32 सौ मीटर की मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता के रूप में गया जी के टेकारी के प्रतिभागी धावक सुधीर कुमार एवं द्वितीय विजेता बक्सर के सचिन यादव...