जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: किंजर सूर्य मंदिर के पक्का सीढ़ी घाट तक पहुंचा नदी का पानी पुनपुन पुल के समीप निर्माणाधीन पुल के बेस कैंप में घुसा पानी किंजर, एक संवाददाता। किंजर में पुनपुन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के कर्मी राम उदय शर्मा के अनुसार बुधवार को नदी का जलस्तर 6 मीटर 90 सेंटीमीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1 मीटर 90 सेंटीमीटर ऊपर है। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर के सबलपुर दियारा समेत आधे दर्जन पंचायतों के नए इलाके में घुसा बाढ़ का पानीजलस्तर में वृद्धि की संभावना उन्होंने बताया कि दक्षिणी क्षेत्र में बारिश के कारण बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की वृद्धि होने की संभावना है। नदी का पानी किंजर सूर्य मंदिर के पक्का सीढ़ी घाट, हेलहा, बाला बिगहा ...