जहानाबाद, जुलाई 25 -- Jahanabad News: किंजर , एक संवाददाता बिहार बंद के मद्देनजर शनिवार को किंजर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में महिला एवं पुरुष पुलिस अधिकारी थे। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर किंजर पुनपुन नदी घाट तक गया। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि पढ़ने लिखने वाले नौजवान बच्चों को हिदायत दी गई है ताकि वह किसी के भी बहकावे में न आयें। कानून को हाथ में न लें। फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष राघव झा, एएसआई चंद्रदेव महतो, एएसआई एसके सिन्हा सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष जवान थे। फोटो- 25 जुलाई अरवल- 19 कैप्शन- बिहार बंद के दौरान किंजर में शनिवार को फ्लैग मार्च करती पुलिस। यह भी पढ़ें- Nawada News: नीट पेपर लीक को लेकर अलर्ट,शहर में डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- Nawada News: छात्रों के आंदोलन को लेकर ज...