जहानाबाद, सितम्बर 7 -- Jahanabad News: किंजर। रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद सोमवार सुबह किंजर-कुर्था मोड़ स्थित एनएच-33 पर करीब दो से ढाई फीट गंदा पानी जमा हो गया। जलजमाव के कारण अरवल, जहानाबाद, करपी, कुर्था, खीरी मोड़ और पालीगंज की ओर आने-जाने वाले बाइक, ऑटो और साइकिल सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर पक्का नाला बना है, लेकिन दुकानदारों द्वारा मिट्टी और राबिश डालकर नाले के पानी निकासी वाले छिद्रों को बंद कर दिया गया है। फुटपाथ पर ठेला, चौकी, वाहन और दुकानें लगाए जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। करीब 15 दिन पहले अंचल अधिकारी करपी की ओर से अतिक्रमण हटाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया कि पिछले चार-पांच वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। इ...