जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- स्वास्थ्य सेवाओं और टीबी मुक्त पंचायत अभियान की समीक्षा Jahanabad News: भव्या पोर्टल पर चिकित्सकों के कार्य-निष्पादन एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की समीक्षा हुलासगंज में सितंबर माह में एक भी एक्स-रे जांच नहीं जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भव्या पोर्टल के माध्यम से चिकित्सकों के कार्य-निष्पादन, ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं, शल्य चिकित्सा, एक्स-रे संचालन, संस्थागत प्रसव, मरीजों के रेफरल प्रबंधन तथा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमें सभी स्वास्थ्य संस्थानों में भव्या पोर्टल पर ओपीडी पंजीकरण एवं मरीजों के स्वास्थ्य मानकों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने, स...