जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको और भेलावर थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि काको थाना क्षेत्र से कुर्की वारंट के मामले में मुनारिक मांझी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सैदपुर गांव से शराब निर्माण एवं बिक्री के मामले में रामजतन मांझी और बीरेंद्र मांझी को गिरफ्तार किया गया। इधर, भेलावर ओपी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पिंजौरा गांव से मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में मनु यादव को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छापेमारी में शराबी सहित छह आरोपित गिरफ्तार पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी कार...