Jahanabad News: कांशीराम के त्याग, संघर्ष और विचार आज भी प्रासंगिक
जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता जिला मुख्यालय स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर पुस्तकालय में मान्यवर कांशीराम साहब का 20वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सांसद प्रतिनिधि, रेल आंदोलन के सूत्रधार एवं अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने शोषित, वंचित, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज को जागरूक करने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कांशीराम के त्याग, संघर्ष और विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कांशीराम ने दलितों व पिछड़ों को किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.