जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर से गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर कलेर बाजार होते हुए शिवदेनी साव महाविद्यालय परिसर तक गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जीविका दीदियां, स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा था और लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, रोगी कल्याण समिति सदस्य सह भाजपा जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, पूर्वी अध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शहर से गांव तक में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे इस दौरान बीडीओ सुश...