जहानाबाद, जुलाई 4 -- Jahanabad News: मेहंदिया निज संवाददाता। कलेर थाना पुलिस ने शनिवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विशेष जांच अभियान के तहत शनिवार सुबह करीब छह बजे से दस बजे तक थाना क्षेत्र के मुख्य सोन नहर पुल के समीप सघन वाहन जांच की गई। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान हालांकि जांच के दौरान किसी भी वाहन से कोई आपत्तिजनक वस्तु ...