Jahanabad News: कलवर्ट निर्माण नहीं होने से धंसने लगी नवनिर्मित सड़क, ग्रामीण परेशान
जहानाबाद, सितम्बर 7 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता। घोसी-देहुंनी-मोहिउद्दीनपुर नवनिर्मित सड़क पर कलवर्ट (पुलिया) का निर्माण न होने से सड़क का भीषण कटाव शुरू हो गया है। जलजमाव और पानी की तेज धार के कारण पक्की सड़क का एक हिस्सा धंसने लगा है, जिससे भविष्य में आवागमन ठप होने का खतरा मंडराने लगा है।
समस्या की जड़ ग्रामीणों के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग की अनदेखी और संवेदक की भारी लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। करीब एक वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण के समय ही पानी की निकासी के लिए यहां कलवर्ट का विस्तार या नया निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी था। लेकिन विभाग और ठेकेदार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब बारिश के बाद पानी का बहाव और धार तेज होने से सड़क के नीचे से मिट्टी का कटाव तेजी से हो रहा है।
अधिकारियों की अनदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.