जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को करपी एवं बंशी प्रखंड के सभी विद्यालयों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए विद्यालय के पोषक क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा में डीपीआरओ विनोद कुमार, बीडीओ रोहित कुमार सिंह, बीईओ शबाना हारून, मुखिया प्रतिनिधि टिंकू गुप्ता, प्रधानाध्यापिका रानी शांति सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय परिसर से निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची। यह भी पढ़ें- Ara News: हर घर ...