Jahanabad News: करंट लगने से 50 वर्षीया महिला की मौत
जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के पंडूई गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक 50 वर्षीया महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सीता देवी सुबह में पूजा करने के लिए घर से निकली थी। ष्घर के पास ही करंट प्रवाहित तार में पैर फंस जाने से वह गिर गई। जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि आनन-फानन में परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से ष्घर में मातम पसर गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। फोटो- 11 जुलाई जेहाना- 26 कैप्शन- करंट लगने से पंडूई में शनिवार को महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास गमगीन माहोल में खड़े परिजन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.