जहानाबाद, सितम्बर 9 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज थाना क्षेत्र के अंदरकी बिगहा गांव में बुधवार को करंट लगने से 24 वर्षीय युवक छोटू मांझी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंदरखी बिगहा निवासी अमीरक मांझी के पुत्र छोटू मांझी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छोटू मांझी अपने घर में बिजली की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद परिजनों ने उसे तुरंत हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जंहा चिकित्सक द्वारा जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है। फोटो- 09 सितम्बर जेहाना- 10 कैप्शन- हुलासगंज थाना क्षेत्र के अदरकी बिगहा गांव में बुधवार को करंट से युवक की मौ...