जहानाबाद, अगस्त 11 -- Jahanabad News: घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार बना चिंता का कारण मेहंदिया, निज संवाददाता। करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल शिक्षक पप्पू कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजनों ने बताया कि फिलहाल पप्पू कुमार को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, करंट लगने से उनके शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छत से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से शिक्षक गंभीरग्रामीणों की चिंता बताया जाता है कि शिक्षक पप्पू कुमार के घर के समीप से 11 हजार वोल्ट की...