जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बाजितपुर में करंट लगने से किसान अरुण कुमार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वह खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी क्रम में बिजली तार से स्पर्श हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजली के झटके लगने के बाद गिर गया था। ग्रामीणों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर पहुंचाया जहां उसकी चिकित्सा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...