जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बेलखरा गांव में बिजली के करंट लगने से 45 वर्षीय जय किशोर राम की मौत हो गई। बताया जाता है कि जय किशोर राम एक मकान में सरिया बांधने का काम कर रहे थे। इसी क्रम में पास से गुजर रहे करंट प्रवाहित बिजली के तार से सरिया सट गया। जिसकी चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि जय किशोर राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि जय किशोर राम की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में शहर तेलपा थानाध्यक्ष बालेश्वर पासवान ने बताया कि बिजली का करंट लगने से जय किशोर राम की मौत ...