जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। जिला द्वारा चयनित पंचायत कंसुआ में बुधवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्थानीय मुखिया मोहम्मद इस्तियाक आजम के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में जनप्रतिनिधि और पंचायत कर्मी व स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा पंचायत भवन से चलकर गली मोहल्ले तक गई। इस दौरान लोग भारत माता की जय, जय हिंद का नारा लगाते हुए हाथों में झंडा लेकर गांव भ्रमण किए। मुखिया मोहम्मद इश्तियाक आज़म ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और युवाओं की ताकत का प्रतीक है। मौके पर पंचायत सचिव विजय यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: प्रखंड मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन फोटो- 12 अगस्त जेहाना- 04 कैप्शन- रतनी प्रखंड के कंसुआ में बुधवार को हर ष...