Jahanabad News: ऑनलाइन पंजीकरण की जटिलता से खाद के लिए भटक रहे किसान
जहानाबाद, अगस्त 29 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। खरीफ मौसम में खाद की बढ़ती जरूरत के बीच ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। खासकर बटाईदार किसानों को जमीन उनके नाम पर नहीं होने के कारण पंजीकरण और जमीन से जुड़े कागजात उपलब्ध कराने में दिक्कत हो रही है। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें साइबर कैफे या अन्य लोगों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे की अतिरिक्त खपत हो रही है। धान की फसल में खाद की तत्काल जरूरत है। ऐसे में पंजीकरण में देरी से समय पर खाद नहीं मिलने की चिंता किसानों को सता रही है। बटाईदार किसानों ने प्रशासन से जमीन के मालिकाना कागजात से वंचित किसानों के लिए सरल व्यवस्था करने तथा गांव स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि ऑन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.