जहानाबाद, जुलाई 22 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के निर्देश पर सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान ऑटो पर विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक के पास से 9 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस मामले में मेहंदिया थाना क्षेत्र के बखतर निवासी संतोष कुमार एवं धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर नामजद केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। वहीं ऑटो को जब्त कर लिया गया है। सभी पर केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...