Jahanabad News: ऑटो की टक्कर से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने जताया रोष
जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र के मधुश्रवा मोड़ के समीप सोमवार की शाम सड़क हादसे में एक भैंस की मौत हो गई। घटना एनएच-139 पर उस समय हुई, जब मेहंदिया की ओर से एक ऑटो कलेर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मधुश्रवा मोड़ के पास सड़क पार कर रही एक भैंस को ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल की जानकारी मृत भैंस जयबिगहा गांव निवासी सिद्धेश्वर यादव की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सिद्धेश्वर यादव के पास दो-तीन भैंस हैं और वह भैंसों से मिलने वाले दूध को बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में एक दुधारू भैंस की अचानक मौत से उनके परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.