जहानाबाद, अक्टूबर 17 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप अंतर्गत ए.एन.आर पब्लिक स्कूल हाजीपुर जहानाबाद, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, मखदुमपुर , निरंजना ज्ञान निकेतन जहानाबाद, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल शकूराबाद में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परिणाम वितरण के साथ ही विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया गया। परीक्षा परिणाम वितरण समारोह में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को शिक्षकों द्वारा प्रोत्साहित किया गया। पीटीएम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक निर्मला शर्मा ने सभी बच्चों को उनकी मेहनत के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम बच्...