जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- जनता दरबार में सुनी गईं शिकायतें Jahanabad News: परसबिगहा थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार रतनी, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के द्वारा शुक्रवार को शाम परसबिगहा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में उन्होंने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर तीन आवेदन लेकर आए ग्रामीणों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और इसका शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया। वहीं जनता दरबार में उपस्थित अन्य लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से एसपी को रूबरू कराते गए और एसपी उनकी समस्याओं के निष्पादन के लिए शीघ्र आश्वासन दिया तथा कहा कि आप लोग को किसी भी प्रकार की अगर परेशानी आती ...