जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। जनता दरबार समाप्त होने के बाद एसपी नवजोत सिमी ने मेहंदिया थाना का निरीक्षण किया और थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली। एसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने और लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा।एसपी के जनता दरबार को लेकर थाना परिसर में काफी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: एसपी ने किया पुरनहिया थाने का निरीक्षण इस अवसर पर मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार सहित पुल...