जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: ​अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने मंगलवार को एसपी कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 22 आमजनों की शिकायतें और समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। ​एसपी ने सभी मामलों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए।.उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दरबार में आए सभी मामलों का समयबद्ध और तेजी से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाता है ताकि किसी भी नागरिक को अकारण परेशान न होना पड़े। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पेज 7-2 ​इस अवसर पर जिले के कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्...