Jahanabad News: एसपी ने किया मखदुमपुर थाने का औचक निरीक्षण
जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। जहानाबाद एसपी कोटा किरण कुमार ने बुधवार देर रात मखदुमपुर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा चलाई जा रहे गस्ती आदि के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों के द्वारा डायरी एवं पुलिस अनुसंधान के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों को पहले से ही लंबित मामलों का निस्तारण तेजी से करने का निर्देश दिया गया। सभी अधिकारियों को नियमित डायरी लिखने एवं नियत समय पर अनुसंधान पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक इंस्पेक्टर उदय कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.