जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- Jahanabad News: ​अरवल, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान पहुंचे कुल 10 आगंतुकों की समस्याएं एसपी ने बारी-बारी से ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​जनता दरबार में मुख्य रूप से झूठे मुकदमे से नाम हटाने, भूमि विवाद और नए केस दर्ज कराने से जुड़ी शिकायतें आईं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों को अविलंब कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया। ​एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ​इस अवसर पर कई वरीय पुलिस पदाधि...