Jahanabad News: एटीएम फ्रॉड के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेब से मिले करीब एक दर्जन एटीएम कार्ड
जहानाबाद, अक्टूबर 14 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। किंजर थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 स्थित स्टेट बैंक के एटीएम बूथ में बुधवार को एक महिला को झांसा देने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे किंजर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी सत्येंद्र राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक के गले में बिहार सरकार लिखा हुआ आईकार्ड का केवल फीता लटक रहा था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से करीब एक दर्जन एटीएम कार्ड बरामद किए गए। घटना के बाद एटीएम बूथ पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस युवक को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.