जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: जहानाबाद। शहर के उज्जीवन बैंक के एटीएम सेंटर में तीन जालसाजों ने एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी कर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और उनके खाते से 26 हजार सात सौ रुपये की निकासी कर ली। यह घटना ऊंटा मोहल्ले के रहने वाले राजेंद्र कुमार के साथ हुई। उन्होंने नगर थाने की पुलिस को सूचना दिया है। बताया गया है कि उक्त व्यक्ति एटीएम से रुपए निकालने गए थे, जहां तीन जालसाज धोखाधड़ी के तहत उनका पासवर्ड जान लिया और जालसाजी कर उनका एटीएम कार्ड बदलकर निकल गया। थोड़ी देर के बाद उनके खाते से उक्त राशि की निकासी कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...