जहानाबाद, सितम्बर 9 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। करपी थाना मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपये निकालने पहुंचे तेरा गांव निवासी राहुल साव साइबर ठगी के शिकार हो गए। शातिर युवकों ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में खाते से 42 हजार रुपये की निकासी कर ली। राहुल साव ने बताया कि बुधवार को वह एटीएम से 42 हजार रुपये निकालने गए थे।

साइबर ठगी की प्रक्रिया एटीएम के पास पहले से दो युवक मौजूद थे। उन्होंने मशीन में कार्ड डालकर पासवर्ड दर्ज किया। इसी दौरान दोनों युवकों ने कार्ड गलत तरीके से लगाए जाने की बात कहकर मदद करने की पेशकश की। एक युवक ने उनका कार्ड लेकर उसे सही तरीके से लगाने की बात कही। इसी दौरान युवकों ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और वहां से फरार हो गए। काफी प्रयास के बावजूद जब एटीएम से ...